JSON Variables

Breaking

Breaking :

Sunday, 8 February 2026

सुरक्षित भोजन की ओर मजबूत कदम: मगरलोड में 158 खाद्य कारोबारियों ने सीखा फूड सेफ्टी का विज्ञान

 


सुरक्षित भोजन की ओर मजबूत कदम: मगरलोड में 158 खाद्य कारोबारियों ने सीखा फूड सेफ्टी का विज्ञान

धमतरी | 8 फरवरी 2026
जिले में आम जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन एवं खाद्य कारोबारियों की साझा पहल रंग ला रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड में खाद्य कारोबारियों के लिए फूड सेफ्टी सुपरवाइजर ट्रेनिंग इन कैटरिंग (FoSTaC) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को वैज्ञानिक, तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी देकर एक मजबूत फूड सेफ्टी ईकोसिस्टम तैयार करना है।

क्यों जरूरी है फोस्टैक प्रशिक्षण?

खाद्य सुरक्षा एवं मानक (अनुज्ञापन एवं पंजीयन) विनियम 2011 की अनुसूची-4 के तहत यह अनिवार्य है कि हर खाद्य कारोबारी खाद्य की हैंडलिंग, निर्माण, भंडारण, पैकिंग, परोसने और वितरण से जुड़ी स्वच्छता एवं सुरक्षा के नियमों का प्रशिक्षण प्राप्त करे।
इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, धमतरी द्वारा समय-समय पर खाद्य कारोबारियों को एफएसएसएआई पंजीयन एवं प्रशिक्षण लेने की अपील की जाती रही है।

स्थानीय स्तर पर हुआ आयोजन, कारोबारियों को मिली सुविधा

मगरलोड ब्लॉक के खाद्य कारोबारियों की पहल पर एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्था ‘प्रखर फाउंडेशन’ के समन्वय से मगरलोड एवं ग्राम मेद्या में ही प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए, जिससे कारोबारियों को प्रशिक्षण हेतु बाहर नहीं जाना पड़ा।
यह प्रशिक्षण सशुल्क रहा तथा सफल प्रतिभागियों को एफएसएसएआई द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

दो दिन चला प्रशिक्षण, 158 कारोबारियों ने ली भागीदारी

दिनांक 6 एवं 7 फरवरी 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण में—

  • 107 किराना एवं कैटरिंग व्यवसायी
  • 51 स्ट्रीट फूड विक्रेता

कुल 158 खाद्य कारोबारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य व्यवसाय संचालन से जुड़े स्वच्छता मानक, खाद्य जनित रोग, क्रॉस कंटैमिनेशन, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

देश के शीर्ष प्रशिक्षक ने दी ट्रेनिंग

प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु एफएसएसएआई के अधिकृत प्रशिक्षक श्री विवेक पाठक मगरलोड पहुंचे। उल्लेखनीय है कि वे देश के शीर्ष 10 फूड सेफ्टी प्रशिक्षकों में शामिल हैं और अब तक देशभर में 463 से अधिक प्रशिक्षण बैचों में 20,000 से ज्यादा खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों का रहा सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में—

  • मगरलोड ब्लॉक व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री विश्वजीत साहू
  • मेद्या खाद्य व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री धनेश्वर निषाद
  • मेद्या सरपंच प्रतिनिधि श्री गजेन्द्र ध्रुव
  • खिसोरा सरपंच श्रीमती राखी साहू

का विशेष योगदान रहा। प्रखर फाउंडेशन ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्यवहारिक और आसान रही ट्रेनिंग

प्रशिक्षण में शामिल खाद्य कारोबारियों ने बताया कि एनिमेशन वीडियो और उदाहरणों के माध्यम से खाद्य सुरक्षा के वैज्ञानिक पहलुओं को बेहद सरल तरीके से समझाया गया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

प्रशिक्षण में उपस्थित प्रमुख खाद्य कारोबारी

प्रशिक्षण में श्री हेमलाल साहू (अन्नपूर्णा भोजनालय), श्रीमती मंजूलता साहू (रिमझिम केक शॉप), श्री सूर्यकांत साहू (अभि फल भंडार), श्रीमती माहेश्वरी बाई (प्रमोद गुपचुप चाट सेंटर), श्री शिवनाथ साहू (शिवनाथ पान पैलेस), श्री प्रेमलाल सिंह (प्रेम किराना), श्री विमलचंद जैन सहित अनेक खाद्य कारोबारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment