धमतरी | 11 फरवरी 2026
धमतरी जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) धमतरी ने जिले की तीनों हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात अधिकारियों और जवानों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर विशेष फोकस किया गया।
🚔 हाईवे पर सख्त निगरानी के निर्देश
बैठक में एएसपी ने जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
- हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच की जाए
- ओवरस्पीड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो
- ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती बरती जाए
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
रात्रिकालीन गश्त होगी और प्रभावी
एएसपी ने रात्रिकालीन गश्त को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने और पीड़ितों को प्राथमिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Quick Response System) को मजबूत करने पर बल दिया गया।


No comments:
Post a Comment