JSON Variables

Breaking

Breaking :

Tuesday, 3 March 2026

हटकेशर वार्ड में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार — 1.68 लाख का सामान जब्त



धमतरी | होली त्यौहार को देखते हुए धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने हटकेशर वार्ड में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हटकेशर वार्ड स्थित नागेश्वर तालाब के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपी रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जब्त की है।

🔹 जप्त सामग्री

  • 04 नग मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹21,000
  • 03 मोटरसाइकिल एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी — कीमत लगभग ₹1,40,000
  • नगदी रकम — ₹7,375
  • 52 पत्ती ताश

जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,68,375 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 69/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔹 गिरफ्तार आरोपी

  1. उमेश बहीरानी (45 वर्ष), विवेकानंद नगर, धमतरी
  2. रविकुमार यादव (40 वर्ष), हटकेशर दुर्गा मंदिर, धमतरी
  3. इंदरचंद बंगानी, बठेना पारा, धमतरी
  4. लक्ष्मण सागरवंशी, विवेकानंद नगर, धमतरी
  5. लीलाराम साहू (43 वर्ष), हटकेशर वार्ड, धमतरी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिले में जुआ, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतत अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment