JSON Variables

Breaking

Breaking :

Thursday, 18 June 2026

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से कथित मारपीट: आरक्षक पवन बर्मन निलंबित, एसपी धमतरी ने दिए जांच के आदेश

 

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से कथित मारपीट: आरक्षक पवन बर्मन निलंबित, एसपी धमतरी ने दिए जांच के आदेश



ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाए जाने और अनुशासनहीनता के आरोप पर तत्काल कार्रवाई, पुलिस लाइन रूद्री किया गया अटैच


धमतरी | 

धमतरी जिले के मरौद टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट और अनुचित व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक धमतरी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कुरूद द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी को प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि आरक्षक पवन बर्मन द्वारा मरौद टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक चालक के साथ अनुचित व्यवहार एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित आरक्षक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने प्रथम दृष्टया इसे पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन एवं सेवा आचरण नियमों के विपरीत माना। इसके बाद आरक्षक पवन बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन रूद्री अटैच कर दिया गया।

एसपी ने पूरे घटनाक्रम की प्राथमिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग की छवि और आमजन के विश्वास को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment