JSON Variables

Breaking

Breaking :

Friday, 19 June 2026

धमतरी जिला में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का गठन

धमतरी जिला में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का गठन

पत्रकार हित एवं सुरक्षा के लिए करेंगे कार्य

धमतरी - छत्तीसगढ़  सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राज गोस्वामी द्वारा संगठन को विस्तृत रूप देते हुए धमतरी जिले में पदाधिकारियों का चयन किया है जिसमें पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ की धमतरी जिला इकाई का गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से  कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जहां नवगठित जिलापदाधिकारियों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री झानू नागेश एवं श्री जय प्रकाश सिन्हा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार श्री सुरेश साहू एवं श्री गैंदलाल सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष, श्री थरूण कुमार को जिला महासचिव, श्री अजय कुमार नेताम एवं श्री लोकेश देवदास को जिला सचिव तथा श्री मनीष कुमार यादव को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री टानू नागेश, श्री कन्हैया लाल मरकाम, श्री देव कुमार एवं श्री चंद्रकांत नागेश को शामिल किया गया है।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, प्रशिक्षण, सामाजिक सरोकारों एवं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही जिले के सभी पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ पत्रकारों के बीच एकता, सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

No comments:

Post a Comment