JSON Variables

Breaking

Breaking :

Thursday, 12 February 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 बल्क लीटर से अधिक अवैध देशी मदिरा मसाला जब्त

 

balodabazar-illegal-liquor-seizure-cg.jpg

बलौदाबाजार-भाटापारा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 बल्क लीटर से अधिक अवैध देशी मदिरा मसाला जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा।
जिले में अवैध मदिरा कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने व्यापक जांच-पड़ताल अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से 46 बल्क लीटर से अधिक देशी मदिरा मसाला जब्त किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलारी क्षेत्र के बाल समुंद तालाब के पास विमल गुटखा के बड़े थैले में लावारिस हालत में रखे 98 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद किए गए। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 9,800 रुपये आंका गया है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

इसी क्रम में थाना पलारी अंतर्गत ग्राम टीला निवासी तेजेश्वर गहिरवारे के कब्जे से 7.2 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई

बलौदाबाजार वृत्त के अंतर्गत ग्राम करमंदा निवासी डागेश्वर प्रसाद वर्मा के पास से 7.2 लीटर तथा ग्राम लवन निवासी संदीप निषाद के कब्जे से 9 लीटर मदिरा मसाला जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 16.2 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 9,000 रुपये बताया गया है।

इसके अतिरिक्त सिमगा क्षेत्र के ग्राम साराडीह (थाना सहुेला) निवासी संतु कटेर के पास से 5.4 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 3,000 रुपये आंकी गई है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच जारी है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment