आमदी को मिली बड़ी सौगात: 4 लेन गौरव पथ को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, बदलेगी नगर की तस्वीर
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमदी नगर पंचायत को विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। विधायक ओंकार साहू के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र में प्रस्तावित 4 लेन गौरव पथ निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस खबर से आमदी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है और लोगों में नगर के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव–गुंडरदेही–धमतरी–नगरी–सिहावा–बोरई मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक 23) पर कि.मी. 66/8 से 70/2 तक लगभग 3.50 किलोमीटर क्षेत्र में गौरव पथ के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था, जिसे अब औपचारिक स्वीकृति मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए लगभग 21 करोड़ 19 लाख 54 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन से यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
इस स्वीकृति के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने विधायक ओंकार साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की है।
गौरतलब है कि इस मांग को लेकर पहले नगर कांग्रेस कमेटी आमदी की अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर आंदोलन भी किया गया था। इस आंदोलन के बाद प्रशासन ने मामले में तेजी दिखाई और अंततः इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिल गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत आमदी के पूर्व अध्यक्ष मनोज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर, पारसमणि साहू, चित्तेंद्र साहू, ललिता पटेल, भूषण साहू, घनानंद साहू, गजेन्द्र कुम्भाकर, तोषण माला, रामचंद्र देवागन , नीलकंठ ध्रुव , व्यास नारायण निषाद, खोजु साहू, युवराज देवांगन, गजेन्द्र साहू, खेमलाल पटेल, लेखू पटेल, उमेश साहू, सोहिल साहू, हिमांशु साहू सहित नगरवासियों ने विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment