JSON Variables

Breaking

Breaking :

Thursday, 2 April 2026

धमतरी -देवपुर में मारपीट कर घर पर कब्जा का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

देवपुर में मारपीट कर घर पर कब्जा का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार




धमतरी (नगरी)।

सिहावा थाना क्षेत्र के नगरी तहसील अंतर्गत ग्राम देवपुर में एक व्यक्ति द्वारा मारपीट कर घर पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील कोसरे ने इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित सुनील कोसरे के अनुसार, उन्होंने आपसी लेन-देन के तहत जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति से उधार राशि ली थी, जिसे किस्तों में चुकाने की बात तय हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी द्वारा उन्हें गुमराह कर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।

सुनील कोसरे ने बताया कि कुछ समय बाद संबंधित व्यक्ति अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और परिवार के साथ मारपीट करते हुए घर का सामान बाहर फेंक दिया तथा जबरन मकान पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर सिहावा थाना पहुंचे, तो उन्हें लगभग चार घंटे तक यह कहकर बैठाए रखा गया कि थाना प्रभारी मौजूद नहीं हैं। बाद में थाना प्रभारी के आने पर भी कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हें ही कार्रवाई की धमकी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि थाना प्रभारी के सहयोग से ही आरोपी द्वारा उनके घर पर अवैध कब्जा किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम से आहत सुनील कोसरे ने अब कलेक्टर एवं एसपी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने घर पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment