धमतरी। ग्राम पंचायत सेहरा डबरी में गुरुवार 05 मार्च 2026 को फाग गीत एवं होली सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं जनपद पंचायत धमतरी की सदस्य सत्यप्रभा साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच विजय मारकंडे ने की। इस अवसर पर उपसरपंच लतखोर साहू, पूर्व सरपंच किशोर साहू, पूर्व सरपंच किशन नेताम, मनीष साहू, अशोक साहू, कुंजू कुमार, भूपेन्द्र दास, मानिक पुरी सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही पंचगण श्रीमती राधिका साहू, लिलेश्वरी साहू, मोहन साहू, रीना साहू, प्रेमीन साहू एवं ईश्वरी मांडवी सहित गांव के वरिष्ठजन, मातृ शक्तियां और समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा गांव होली के रंग और उल्लास में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य सत्यप्रभा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि होली के रंग सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना की याद दिलाता है, जो हमारी महान भारतीय संस्कृति की पहचान है।
उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार ही हमारी असली शक्ति हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। होली के रंग समाज में मौजूद मतभेदों को मिटाकर हमें एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए आने वाली पीढ़ियों तक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पहुंचानी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन ग्रामवासियों के सामूहिक सहभाग और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।


No comments:
Post a Comment