मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, प्रदेश के सभी गौधाम अब कहलाएंगे ‘सुरभि गौधाम’
रायपुर, 14 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने आज Bilaspur district जिले के Takhatpur विकासखंड के Lakhasar ग्राम में गौधाम योजना का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर गौधाम परिसर का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने गौधाम में आश्रय प्राप्त बेसहारा और आवारा पशुओं की देखरेख, चारा, पानी तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चारागाह का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम लाखासार में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में गौधाम विकसित किया गया है, जिसमें से 19 एकड़ भूमि पर पशुओं के लिए हरे चारे की खेती की जा रही है। इस गौधाम का संचालन कामधेनु गौशाला समिति द्वारा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश के सभी गौधाम “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन तथा गोबर से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इससे गौसेवा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने ग्राम लाखासार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने लाखासार में महतारी सदन, लघु खेल मैदान तथा 500 मीटर लंबाई के गौरव पथ निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही लाखासार गौधाम में प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने तथा पशु पकड़ने वाला वाहन और पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के पशुपालकों और ग्रामीणों से संवाद कर गोधन संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा गौसेवा से जुड़े लोगों की सराहना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री Ramvichar Netam, विधायक Dharamjeet Singh, Amar Agrawal, Dharamlal Kaushik, Sushant Shukla सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान, पशुपालक और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment