विधायक ओंकार साहू के होली मिलन में रंग और उमंग, “मुसवा होगे बदनाम” पर झूमे कांग्रेसी
रुद्री स्थित निवास पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में हजारों कार्यकर्ता शामिल, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और पारंपरिक गीतों पर जमकर हुआ नृत्य
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस की एकजुटता और उत्साह का रंग देखने को मिला। विधायक ओंकार साहू के रुद्री स्थित निवास पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मड़ईभाट्ठा के “लोक रंग हरेली” सांस्कृतिक दल की शानदार प्रस्तुति से हुई। मंच के सामने होली के पारंपरिक रसिया गीतों की धुन पर कार्यकर्ता झूम उठे। इस दौरान “मुसवा होगे बदनाम... धान चोरी के चक्कर में होगे बदनाम... 7 करोड़ के चक्कर में...” जैसे गीतों के माध्यम से भाजपा सरकार पर कटाक्ष भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया, गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में रंग और उत्साह का माहौल बना रहा।
समारोह के दौरान विधायक ओंकार साहू ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी और स्नेहपूर्वक गुलाल का टीका लगाया। दूर-दराज के गांवों से आए बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, उपसरपंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
इस अवसर पर विधायक साहू ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की मजबूती और आपसी भाईचारे को और सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, लेखराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, वरिष्ठ नेता मदन मोहन खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, विजय प्रकाश जैन, हरमिंदर छाबड़ा, होमेन्द साहू, खिलेन्द ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, आकाश गोलछा, शास्त्री सोनवानी, राजेश पाण्डेय, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अम्बिका सिन्हा, जिला कांग्रेस महामंत्री अमरदीप साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्षद दीपक सोनकर, विशु देवांगन, सुमन मेश्राम, राजेश ठाकुर, जितेंद्र साहू, जनपद सदस्य भारती चंद्रहास साहू, योगेश मारकंडे, हरनारायण साहू, प्रकाश पवार, जयंत नेताम, ब्रजेश जगताप, ऋषभ ठाकुर, नीलमणि साहू, हरीश चंद्राकर, शिव चंद्राकर, जुवनलाल डहरिया, धर्मेन्द्र पटेल, सूरज पासवान, गोपालन पटेल, लालचंद साहू, भुनेश्वर सिन्हा, नेतराम ध्रुव, श्रवण साहू, अशोक साहू सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि कांग्रेस संगठन की एकता, कार्यकर्ताओं के जोश और जनसंपर्क की मजबूती का भी प्रतीक बनकर सामने आया।



No comments:
Post a Comment