JSON Variables

Breaking

Breaking :

Tuesday, 5 May 2026

कुकरेल में सुशासन तिहार का समाधान शिविर, 314 में से 266 आवेदनों का मौके पर निपटारा


कुकरेल में सुशासन तिहार का समाधान शिविर, 314 में से 266 आवेदनों का मौके पर निपटारा



धमतरी, 05 मई 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून तक मनाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 मई को विकासखण्ड नगरी के ग्राम पंचायत कुकरेल में जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में कुकरेल, दरगहन, सलोनी, छुही, सियादेही, कांटाकुरीडीह, बनबगौद, माकरदोना, बाजारकुर्रीडीह, झुरातराई, कुम्हड़ा, डोकाल, केरेगांव, भोथापारा, चनागांव, सियारीनाला एवं खैरभरी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। इस दौरान कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 306 मांग और 8 शिकायतें थीं। इनमें से 266 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, सभापति शुभंम यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम नगरी प्रीति दुर्गम और अन्य विभागीय अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर आमजनों से संवाद किया।

शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया गया। प्रशासन ने सभी आवेदनों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण का भरोसा दिलाया।

सुशासन तिहार के तहत जिले में आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके और शासन के प्रति विश्वास मजबूत हो सके।



No comments:

Post a Comment