NEWS MiTAN BANDHU

Top News

सूरजपुर : सरगुजा ओलंपिक 2025-26 आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच : पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जनवरी

 सूरजपुर : सरगुजा ओलंपिक 2025-26 आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच : पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जनवरी

 सूरजपुर, 24 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 का आयोजन किया जायेगा। सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। इस क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु सरगुजा ओलम्पिक 2025 आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रतिभागियों से पंजीयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है।

पंजीयन प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक किया जायेगा। पंजीयन ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से या ऑफलाईन के माध्यम से की जायेगी। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड स्तर में होने वाले खेलों की विवरणात्मक इस प्रकार है-तीरंदाजी (इंडियन राउंड 30 मी. 50 मी.) कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स - (100 मी., 200 मी., 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, 4.100 मी. रिले रेस) हॉकी, कुश्ती, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कराते - (जूनियर वर्ग बालक (14 से 15 आयु वर्ग) 42 केजी. - 47 केजी. जूनियर वर्ग बालक (16 से 17 आयु वर्ग) 55 केजी. 61 केजी. जूनियर वर्ग बालिका (14 से 15 आयु वर्ग) 42 केजी. - 47 केजी. जूनियर वर्ग बालिका (16 से 17 आयु वर्ग) 53 केजी.  - सीनि. पुरुष वर्ग वेट ग्रुप 60 केजी. - 67 केजी., सीनि. महिला वर्ग वेट ग्रुप में 55 केजी. - 61), रस्साकशी प्रदर्शनात्मक केवल महिला, जूनियर वर्ग बालक 03 वेट ग्रुप 57 केजी.,74 केजी. सीनियर वर्ग को लिए जूनियर वर्ग बालिका 03 वेेट ग्रुप 55 केजी., 62 केजी., 68 केजी. सीनि. पुरुष वर्ग 03 वेट ग्रुप 57 केजी., 65 केजी., 74 केजी. सीनि महिला वर्ग 03 वेट ग्रुप में 55 केजी. 62 केजी. 68 केजी. कुश्ती एवं हॉकी खेल विधा सीधे जिला स्तर से संभाग स्तर पर दल की भागीदारी होगी।

यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के लिए आयु बंधन नहीं है। खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन फॉर्म भरना अनिवार्य है। आयोजन में भाग लेने अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु खिलाड़ी कार्यालयीन दिवस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अधया विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्री बलवीर सिंह के मोबाईल नंबर +91-8319330487 में संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post